Site icon OmExpress

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर एसएसपी ने किया मुआयना

बिहार(सुपौल)-( कोशी ब्यूरों)-एसएसपी मनोज कुमार ने शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के मद्देनजर त्रिवेणीगंज थाना का निरीक्षण किया।
उन्होनें पुलिस कर्मियों को कोरोना संक्रमण से बचने के साथ साफ-सफाई रखने के लिए निर्देशित किया।निरीक्षण के दौरान नोवेल कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत थाना की साफ सफाई व सैनिटाइज करने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया।

एवं सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी आते जाते समय साबुन, हैंडवाश से हाथ धोने, हैंड गलब्स, मास्क लगाने व अपने पास सैनिटाइजर रखने व समय समय पर हाथों को सैनिटाइज करते रहने के लिए निर्देशित किया गया। पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के दृष्टिगत उच्च श्रेणी की सर्तकता बरते नियमित साफ-सफाई रखे तथा चेकिग दौरान गलब्स व मास्क किसी भी दशा न हटाए। पूरी सावधानी से अपना कार्य करें।इस दौरान डीएसपी गणपति ठाकुर ,इंस्पेक्टर शिवकिशोर प्रसाद,थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह,मौजूद रहे।

Exit mobile version