Site icon OmExpress

कोरोना संक्रमित 38 मरीजों ने बीमारी को दी मात, पीजीआई रोहतक में एक की मौत

वैशाली सैनी
रोहतक। मंगलवार को पीजीआई रोहतक में दाखिल गांव भैंसवाल कलां निवासी कोरोना संक्रमति गर्भवती महिला की मौत हो गई। महिला 13 जून को गांव भैंसवाल कलां में ही स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए गई थी। महिला में खून की कमी थी, जिसके चलते चिकित्सक ने उसे पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया। वहां महिला का कोरोना का टेस्ट करवाया गया। 14 जून को रिपोर्ट आने पर महिला कोरोना संक्रमित मिली थी। मंगलवार को महिला की मौत हो गई।

उधर बीपीएस महिला मेडिकल काॅलेज खानपुर कलां, गोहाना के कोविड अस्पताल में दाखिल 38 कोरोना संक्रमित मरीजों ने इस घातक बीमारी को मात दे दी। इसके बाद 38 मरीजों को मंगलवार को छुट्टी दे दी गई। इससे अब जिले में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 413 हो गई है।

Exit mobile version