Site icon OmExpress

कोरोना से बीकानेर में 7 वीं मौत

-: संतोष कंवर की कोरोना से मृत्यु बेटी व बेटा का चल रहा है कोरोना का इलाज
बीकानेर 16 जून। छत्तरगढ़ की 68 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला संतोष कंवर की मृत्यु हो गई है। यह महिला किडनी की मरीज भी थी। कल ही तीसरी बार डायलेसिस हुआ था।पीबीएम की संक्रमण श्रृंखला की चपेट में आई इस महिला का बेटा व बेटी भी कोरोना पॉजिटिव हैं। पीबीएम में 27 व्यक्तियों का कोरोना काइलाज चल रहा है। बीकानेर की यह 7 वीं मौत है।

इस महिला के दोनों ही बच्चे कोरोना पॉजिटिव आये थे। छतरगढ़ की 35 वर्षीय महिला गीता है जो जोधपुर से 5 जून को ही अपने ससुराल जोधपुर से छतरगढ़ पहुंची थी इनकी मां संतोष कंवर पहले पॉजिटिव आ चुकी थी । वह जब क्वॉरेंटाइन में थे तब उनकी साथ परिचर्या में थी उनको भी 15 जून को संक्रमण हो गया था । 25 वर्षीय पुरुष विजेंद्र का भी इलाज चल रहा है. ये सभी छत्तरगढ़ के वार्ड नंबर 11 के निवासी हैं । यह गीता का छोटा भाई है। मां की सेवा करते करते दोनों भाई बहन कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए थे । आज इनकी मां संतोषकांवर की मृत्यु हो गयी परन्तु अन्तिम संस्कार में कोई भी जा नहीं पायेगा।

Exit mobile version