Site icon OmExpress

कोलायत – गजनेर के बीच दो ट्रकों भिड़ंत में 3 की मौके पर मौत देखे वीडियो

OmExpress 7 Years

बीकानेर। जिले के कोलायत तहसील के गजनेर थाना क्षेत्र में गेलोरी फांटे के पास शनिवार अलसुबह दो ट्रकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिससे दोनों ट्रक चालक व एक अन्य जिंदा जल गए। हादसे की सूचना के बाद गजनेर व कोलायत पुलिस मौके पर पहुंची।गजनेर एसएचओ अमरसिंह ने बताया कि हादसा शनिवार सुबह सवा छह बजे के करीब हुआ।

गोलरी फांटे के पास आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद एक ट्रक का डीजल टैंक फट गया और आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। राजमार्ग पर दोनों पर वाहनों की कतारें लग गई। हादसे की सूचना के बाद गजनेर व कोलायत पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों व अन्य वाहन चालकों की मदद से वाहनों में आग पर काबू पाने की कोशिश की। बाद में दमकल की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। तब तक दोनों वाहनों के चालक जिंदा जल गए। पुलिस के अनुसार अभी मृतकों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

Exit mobile version