Site icon OmExpress

कोलायत सरोवर में एक युवक का मिला शव

बीकानेर जिले के कोलायत उपखंड मुख्यालय के कपिल सरोवर में एक युवक का शव मिला।शव की शिनाख्त बीकानेर पाबूबारी निवासी लक्ष्मीनारायण मेघवाल के रूप में हुई है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कोलायत सी एच सी हॉस्पिटल के मोर्चरी रूम में रखवाया है।शव का पोस्टमार्टम परिजनों के आने के बाद ही किया जाएगा । मुख्य आरक्षी श्रवण राम विश्नोई ने बताया कि बीकानेर घर से 27 अगस्त से लापता था।कोलायत कब कैसे पहुंचा परिजनों के आने के बाद ही पता लगेगा ।

Exit mobile version