Site icon OmExpress

कौशल एवं आजीविका विकास के अन्तर्गत अल्पसंख्यक युवाओं का प्रशिक्षण

बीकानेर, 11 जून। राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के अन्र्तगत अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, पारसी एवं बौद्ध) के युवक-युवतियों को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जायेगा।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शहजाद अहमद ने बताया कि अल्प संख्यक समुदाय के बच्चों को कम्प्यूटर सोफ्टवेयर, टेली एकाउंटिंग, प्लम्बर, इलेक्ट्रीकल, कटिंग टेलरिंग आदि का प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आजीविका एवं रोजगार के अवसर प्रदान कराने के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाने हंै। उक्त प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को रोजगार से जोड़ने एवं स्वरोजगार हेतु ऋण प्रदान करने में प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।

शहजाद अहमद ने बताया कि प्रशिक्षण के इच्छुक अल्पसंख्यक युवक युवतियां कोविड-19 से बचाव की सावधानियां बरतते हुए अपनी अन्तिम परीक्षा की अंक तालिका, आधार कार्ड, जन्म तिथि प्रमाण पत्र एवं बैंक खाता विवरण की स्व-प्रमाणित छाया प्रतियों के साथ कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, चैपड़ा कटला, रानीबाजार, में अथवा कार्यालय नम्बर 0151-2201008 पर सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रार्थी अपना प्रार्थना पत्र मय उक्त प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ ई-मेल आई.डी- bknr.mino@gmail.com पर मेल द्वारा भी प्रेषित कर सकते है।

Exit mobile version