Site icon OmExpress

क्वारंटाइन सेंटर के रसोइयों ने भुगतान की लगाई गुहार

जमुई(मुकेश कुमार)।जिले के गिद्धौर प्रखंड में क्वारंटाइन सेंटर बंद हुए लगभग 15 दिन बीत गए,बावजूद गिद्धौर क्वारंटाइन सेंटर में काम करने वाली रसोइयों को मेहनताना नहीं मिला है।इस मामले को लेकर सोमवार को दर्जनों रसोइया प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंची और पदाधिकारी से राशि भुगतान की फरियाद की।रसोइया कमली देवी,बुलबुल देवी,मैमून खातून,उषा देवी,दुलबा देवी,फातिमा खातून,हेमा देवी,मालती देवी समेत अन्य रसोइयों ने बताया कि उन्हें 350 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान मिलना चाहिए था। जो अबतक भुगतान नहीं किया गया है।जब वे इसकी फरियाद अंचलाधिकारी से करते हैं तो वे एमडीएम प्रभारी द्वारा भुगतान करने की बात कहते हैं।रसोइयों ने बताया कि संक्रमण के दौर में उनलोगों ने हर समय क्षमता से अधिक काम किया।

Exit mobile version