— रिपोर्ट -कविता कंवर राठौड़
बीकानेर। वीर शिरोमणी दुर्गादास की जयंंति पर शुक्रवार को क्षत्रिय समाज के लोगों ने उनका यशोगान कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। *दुर्गादास सर्किल पर आयोजित जयंति कार्यक्रम में क्षत्रीय सभा के संभाग अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया और समाज के प्रबुद्धजनों ने वीर दुर्गादास राठौड़ की मूर्ति का तिलक लगाकर माल्यार्पण किया। इस मौके पर करण प्रताप सिंसोदिया वीर शिरोमणी दुर्गादास राठौड़ ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना जीवन त्याग दिया।* वहीं पूर्व सम्भागीय अध्यक्ष बजरंगसिंह रॉयल, कर्नल हेमसिंह शेखावत, कर्नल मोहनसिंह धुंपालिया, ईश्वरसिंह चनाणा, चन्द्रसिंह उदासर, जितेन्द्र सिंह राजवी और *भाजपा नेता पाबूदान सिंह राठौड़ एवं सुरेंद्रसिंह शेखावत ने सम्बोधित किया,* कार्यक्रम संचालन रनबीरसिंह नोखड़ा, प्रदीपसिंह चौहान ने किया। सर्किल पर जयन्ती समारोह के उपरांत सभी युवाओं ने राजपूत मुक्तिधाम पहुंचकर सैंकड़ों पौधे लगाए और कतारबद्ध पौधरोपण किया। महामंत्री जुगलसिंह बेलासर ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व सरपंच सांगसिंह भाटी, समाजसेवी जालमसिंह भाटी मरुधर, इंद्रसिंह नांदड़ा, राजेन्द्रसिंह मोटासर, पूर्व तहसीलदार अमरसिंह हाड़ला, नारायणसिंह देवल, यशवीर सिंह चनाणा, रघुवीर सिंह शेरुणा, गिरधारीसिंह खिंदासर, भंवरसिंह जोधासर, जितेन्द्रसिंह राजियासर, विक्रमसिंह बीका, रूपेंद्रसिंह कक्कू, दिलीपसिंह नयागांव, नवीनसिंह तंवर, कुलदीपसिंह महरौली, रविंद्रसिंह मोकलसर, गिरिराज सिंह सांखू, डॉ. नरेन्द्रसिंह मेड़तिया, तेजसिंह मेहलिया, रघुवीरसिंह सारोठिया, देवेंद्रसिंह हाड़ला, अनोपसिंह गुरेलिया, ओंकारसिंह मोरखाना, राजेन्द्रसिंह आलसर, जयसिंह हाड़ला, जितेन्द्रसिंह शेखावत, महेंद्रसिंह मनोहर, शेरसिंह भाटी शामिल थे।

