Site icon OmExpress

कड़ाके की सर्दी और घना कोहरा ,टीम फॉर नेशन फिर भी अपने मिशन पर

ओम एक्सप्रेस – बीकानेर 3 जनवरी । जब दृष्टि-सीमा थी जीरो समान तब ये कर रहे थे स्वच्छता का काम, ,तापमान लगभग 6 डिग्री ,सुबह 7.30 बजे ,जब ज्यादातर लोग सर्दी के अपने बिस्तर में दुबके थे. ऐसे में शहर के प्रबुद्ध लोगो की एक टोली टीम ऑवर फॉर नेशन अपने साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के लिए , बीकानेर कोर्ट व कलक्ट्री परिषर स्थित पार्किंग को साफ़ करने में जुटे थे है ये लगातार 4 रविवार इस इस पार्किंग की कायापलट में लगे है ,इतनी सर्दी में टीम का जज्बा देखने लायक है. बड़ी संख्या में लोग प्रबुद्ध को इस प्रकार सामाजिक सरोकार जुटे हुए देखने आने लगे है , वे फेसबुक लाइव एवं अपने स्थानीय न्यूज़ चैनेल्स से अन्य को लोगो को प्रेरित कर रहे है .5 लोगो से टीम बनी थी , अब ये आंकड़ा 300 पर पार है . सीए सुधीश शर्मा के अनुसार बीकानेर के बहुत लोग टीम से जुड़ना चाहते है । जल्दी ही बीकानेर कलक्टर श्री नमित मेहता , बाफना स्कूल के डॉ परमजीत बोहरा भी टीम में शिरकत करते दिखाई देंगे . टीम अपने नए सदस्यों के स्वागत हेतु आतुर है ।

Exit mobile version