Site icon OmExpress

खबर का असर-संपतचक गंदगी का अंबार पर, त्वरित कार्रवाई शुरू, स्वच्छता अभियान मे जुटा नगर परिषद

पटना ,अनमोल कुमार।
राजधानी पटना से सटे नगर परिषद संपतचक जहां कुछ दिन पूर्व गंदगी का अंबार था और नागरिक बदबू से परेशान और हताश थे महामारी का संकट व्याप्त हो गया था उन्हें सुनामी टाइम्स के खबर पर अचानक परिवर्तन देखने को मिला है l कार्यपालक पदाधिकारी एवं सिटी मैनेजर द्वारा खबर के बाद संपूर्ण नगर परिषद का भ्रमण और निरीक्षण कर युद्ध स्तर पर साफ सफाई के कार्य को अंजाम दिया जा रहा है l
दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए प्रत्येक वार्डों में एवं स्वल्ला तालाबों की सघन साफ सफाई का अभियान प्रारंभ कर दी गई है परिसर सूत्रों के अनुसार नगर परिषद प्रशासन स्वच्छ और सुंदर संपतचक बनाने का निर्णय ले लिया है और इसे साकार करने में जुट गए हैं ।

Exit mobile version