-स्कूल से पढ़कर घर जा रही 9 वी की छात्रा को पहले चाकू से मार – मार पूरी तरह घायल कर दिया गया इसके बाद पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई

– प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है

गढ़वा ( झारखंड) ।जिला के खरौंधी थाना क्षेत्र के करिवाडीह में वर्ग 9 के छात्रा शबनम खातून नाम की लड़की को गांव के ही युवक इत्याज अंसारी के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या तकरीबन 12:30 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शबनम खातून भलुहि उच्च विद्यालय से पढ़कर लगभग 12:30 बजे अपने सहेली के साथ घर जा रही थी कि रामचंद्र प्रजापति के घर के पास खाली स्थान देखकर युवक पहले से ही घात लगाकर बैठा हुआ था सहेलियों के साथ आते देख युवक शबनम के पास पहुँचा और सहेलियों के विच खिंचा एवं अन्य लड़कियों को डरा ते हुये भागने को कहा अन्यथा आप सभी को गोली मार दूंगा। लडकिया डर से भाग गई और शबनम खातून से बहस हुई कुछ देर के बाद लड़का लड़कीं को गोली मारकर पिस्टल लड़कीं के ऊपर फेक कर फरार हो गया। इधर स्कूल से पढ़ कर लौट रही लड़कियां गांव में युवक के करतूत को बताया । जानकारी मिलते ही लड़कीं के परिजन घटना स्थल पर पहुँच कर देखा तो अस्तब्धय रह गया। एवं दहाड़ मार कर रोने लगा। इधर ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी थाना प्रभारी अभय कुमार को दिया थाना प्रभारी अभय कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर अन्य लड़कियों ने पूछताछ किया एवं लड़के के गिरफ्तारी के लिए पूछताछ किया जा रहा था। इधर प्राप्त जानकारी मिल रही है कि लड़का एवं लड़कीं में पिछले एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसे लेकर परिजनों ने लड़के के पिता से शिकातय की थी जिसके बाद लड़का गुजरात सूरत कमाने चला गया था। कुछ दिन पहले घर लौटा था लड़कीं अपने परिजनों के दबाव में लड़का से नही मिल पा र रहीं था । लड़का लड़की से शादी करना चाह रहा लड़कीं के पिता शादी करना नहीं चाह रहे थे लड़का सूरत से कमाकर लौटने के बाद लड़कीं से कहा सुनी हुआ था लड़का ने धमकी दी थी कि मुझसे शादी करो वरना तुम्हारे लिए 20 गोली एवं एक पिस्टल रखे है। लड़कीं पूरी बात अपनी माँ को बताई मां ने लड़के के परिजनों को बताया जिससे लड़के के पिता ने मारपीट किया जिससे लड़का गुसा में था और मंगलवार को घटना को अंजाम दिया । लड़का सबसे पहले गुप्तांग के पास चाकू से हमला किया इसके बाद पिस्टल से दोनों स्तन पर गोली मारी जिससे लड़कीं का घटना स्थल पर मौत हो गई। इधर घटना की जानकारी पाकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केशरी करिवाडीह घटना स्थल पर पहुँच कर घटना के बारे जानकारी लिया। इधर ग्रामीण आरोपी को गिरफ्तरी को लेकर पुलिस से मांग किया जा रहा है पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का कार्य कर रही थी लेकिन ग्रामीण उक्त आरोपी को गिरफ्तारी के बाद ही शव को पोस्टमार्ट के लिए लेजने की बात कही जा रही है। पुलिस ग्रामीणों को समझने में लगी हुई है।

You missed