Site icon OmExpress

खाचरियावास और पेट्रोल पंप एसोसिएशन के बिच वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त

जयपुर।खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी के बीच शुक्रवार को हुई वार्ता के बाद पेट्रोल पंप की अनिश्चितकालीन हड़ताल 10 दिन के लिए स्थगित कर दी है। 

सरकार की ओर से खाद्य आपूर्ति मंत्री खाचरियावास ने पेट्रोल पंप एसोसिएशन को वार्ता में यह आश्वस्त किया है कि एक कमेटी का गठन किया जाएगा और कमेटी जो प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर वेट लग रहा है उसकी समीक्षा करेगी और उसके बाद इस पर कोई निर्णय किया जाएगा।

Exit mobile version