– महिलाओं की उत्साह पुरुष भक्तों पर रहा भारी
प्रशांत कुमार/सुपौल
खाटू श्याम फागुन महोत्सव के तृतीय भव्य आयोजन में नगर ही नहीं बल्कि सुदूर क्षेत्रों से आये श्याम भक्तों ने जमकर हाजिरी लगाई। मुरली वाले के गुणगान वाले भजनों व गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियों को सुन सभी खूब झूमे और जयकारा लगाया। एक समय ऐसा भी आया जब कृष्ण की भक्ति में सभी करतलघ्वनि से तालियां बजा प्रभु के भक्ति का आनन्द लिया।
श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय खाटू श्याम फागुन महोत्सव के दौरान समाज के हर वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं को उत्साह पुरुष भक्तों से तनिक भी कम नहीं रहा। बाजार क्षेत्र के महर्षि मेंही नगर में श्याम बाबा के निर्माणाधीन मंदिर के पास हुए आयोजन में श्याम भक्तों के हाजिरी लगाने का सिलसिला शुक्रवार देर रात्रि तक जारी रहा। रंग बिरंगी रोशनी में नहाये पांडाल में कृष्ण भक्तों का हुजूम उनके उत्साह को जता रहा था।

