Site icon OmExpress

खाड़ी देशों से राजस्थान में पहुंचे दस लाख के नकली नोट, बड़ी साजिश की आशंका

सीकर – ओम एक्सप्रेस।राजस्थान के शेखावाटी इलाके में खाड़ी देशों से नकली नोट की खेप आ रही है। पुलिस ने मंगलवार को दस लाख रुपए के नकली नोट बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में झुंझुनूं और जयपुर टीम भेजी गई है। पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज एस.सेंगाथिर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी झुंझुनूं जिले के बिसाऊ का निवासी असलम (32), रफीक (40) और मंडावा निवासी रफीक (40) है। इन्हें दादिया थाना इलाके में टोल नाके के पास से गिरफ्तार कर दस लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए गए हैं। सभी नकली नोट दो हजार रुपए में हैं। आरोपियों से पूछताछ में बड़ा खुलासा होने की संभावना है।

सऊदी में रहता है असलम का भाई

गिरफ्तार आरोपियों में बिसाऊ के असलम का भाई सऊदी अरब में रहता है। ऐसे में पुलिस को शक है कि यह पैसा असलम के भाई ने भेजा है। गिरफ्तार आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में नोटों को असली बताया। साथ ही कहा कि यह राशि हवाला की है, लेकिन पुलिस ने बाद में जांच की तो नोट नकली पाए गए।

Exit mobile version