Site icon OmExpress

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने करणी माता मंदिर में किए दर्शन


बीकानेर, । खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने शुक्रवार को देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर के दर्शन कर देश-प्रदेश में खुशहाली एवं अमन-चैन की कामना की।
इस दौरान देशनोक नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा, करणी मंदिर ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष कैलाशदान, पूर्व अध्यक्ष गिरिराजसिंह बारहठ, सहस्रकरण दान, अशोकदान, छैलु सिंह ने मंत्री खाचरियावास को मंदिर से संबंधित साहित्य भेंट किया तथा उनका सम्मान किया। इस दौरान जिला रसद अधिकारी भागू राम महला सहित अन्य अधिकारी साथ रहे।

Exit mobile version