बीकानेर, 29 अप्रेल। कोरोना वायरस कोविड-19 के कारण वर्तमान में जिले में प्रभावी लाॅकडाउन के मध्यनजर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित पात्र परिवारों को माह मई 2020 का 10 किलोग्राम गेहूं तथा 01 किलोग्राम दाल निःशुल्क दिया जायेगा। यह वितरण 1 मई से आरम्भ होगा जो कि 10 मई 2020 तक किया जायेगा। जिला रसद अधिकारी यशवंत भाकर ने बताया कि 05 किलोग्राम गेहूं प्रतिव्यक्ति राज्य सरकार द्वारा नियमित रूप से दिये जाने वाले योजना के तहत होगा तथा 05 किलोग्राम अतिरिक्त गेहूं प्रतिव्यक्ति तथा 01 किलोग्राम दाल प्रति राशनकार्ड पी.एम.जी.के.अन्न योजना के तहत दिया जायेगा।
भाकर ने बताया कि यह गेहूं तथा दाल का वितरण पूर्णतया निःशुल्क होगा। यदि कोई उचित मूल्य दुकानदार इसके लिये राशि वसूल करेगा तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। भाकर ने बताया कि सभी उचित मूल्य दुकानदार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उक्त राशन का वितरण सुनिश्चित करेंगे।
खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत पात्र परिवारों को दिया जायेगा निःशुल्क राशन

