Site icon OmExpress

खाली प्लाट में मिली दिल्ली की डॉक्टर की डेट बॉडी, मंगलवार रात से थी लापता

आगरा।आगरा पुलिस को पता चला हैं कि मरने वाली युवती कोई और नही बल्कि एसएन मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस पास आउट डॉक्टर योगिता गौतम हैं.
डॉक्टर योगिता गौतम दिल्ली की रहने वाली हैं
उनके पिता भी ओर भाई भी डॉक्टर हैं. डॉक्टर योगिता गौतम मंगलवार देर रात से गायब थी.उसका फोन स्विच ऑफ था और परिजन का उनसे संपर्क नही हो पा रहा था।

डौकी थाना क्षेत्र में मिली थी डॉक्टर की लाश

हत्या का आरोप दूसरे डॉक्टर पर, हिरासत में
आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस पास कर चुकी युवा महिला डॉक्टर की बेरहमी से हत्या कर दी गई. बुधवार सुबह महिला डॉक्टर की डेडबॉडी शहर से दूर डौकी थाना क्षेत्र के बमरौली कटारा में एक खाली प्लॉट में मिली थी.
महिला डॉक्टर की शिनाख्त नही हो पाई थी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई.

पुलिस ने मृत युवती की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए तो चौका देने वाली जानकारी सामने आई. पुलिस को पता चला कि मरने वाली युवती कोई और नहीं बल्कि एसएन मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस पास आउट डॉक्टर योगिता गौतम है. डॉ योगिता गौतम दिल्ली की रहने वाली है. उनके पिता और भाई भी डॉक्टर हैं. डॉक्टर योगिता गौतम मंगलवार देर रात से गायब थी. उसका फोन स्विच ऑफ था और परिजनों का उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था.

दिल्ली की रहने वाली है डॉ योगिता
पुलिस द्वारा जानकारी मिलने के बाद बुंधवार को डॉक्टर योगिता गौतम के पिता और भाई आगरा पहुंचे. उन्होंने आगरा के थाना एमएम गेट में बेटी के गायब होने का मुकदमा दर्ज कराया. योगिता गौतम के पिता और भाई ने

आरोप लगाया कि उरई जालौन मेडिकल कॉलेज का मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर विवेक तिवारी उनकी बेटी डॉक्टर योगिता गौतम को लगातार परेशान कर रहा था। डॉ को आगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version