Site icon OmExpress

खिवसर में सड़क हादसा 4 लोगों की मोके पर मौत दो घायल

नागौर। जिले के खींवसर में देर रात एक अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकरा गई। हादसे में पिकअप सवार चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के आने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी।

सभी मृतक सांचौर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जो अपने गांव से मुकाम विश्नोई समाज के तीर्थ स्थल जा रहे थे। इस दौरान नागड़ी रोड पर तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में 2 पुरुष और 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

इनकी हुई मौत
सभी मृतक सांचौर के डडूसन गांव के रहने वाले थे। इनमें रामूराम विश्नोई, भीखाराम विश्नोई, केली देवी और चैनी देवी की मौत हो गई। वहीं, हादसे की जानकारी मिलने पर खींवसर थाना सीओ विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। जिन्होंने मौके का मुआयना किया। हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया। जिसके बाद पिकअप को साइड कर जाम खुलवाया गया।

Exit mobile version