Site icon OmExpress

खुफिया एजेंसी अलर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में होने वाली रैली पर आतंकी खतरा मंडराया

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिल्ली में होने वाली रैली पर आतंकी खतरा मंडरा रहा है। पीएम मोदी की 22 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली होनी है और यह पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन के निशाने पर है। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक खुफिया एजेंसियों ने विशेष सुरक्षा समूह(एसपीजी) और दिल्ली पुलिस को अलर्ट जारी किया है। केंद्रीय एजेंसियों ने पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा प्रतिष्ठानों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं।

खुफिया सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक उनके पास नए इनपुट हैं कि रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री को जान से मारने की साजिश के तहत भारत में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के गुर्गों को जुटाया गया है। बता दें कि पीएम मोदी 22 दिसंबर को दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के लिए केंद्र के कदम पर भाजपा द्वारा आयोजित एक मेगा रैली को संबोधित करने के लिए रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं।

Exit mobile version