Site icon OmExpress

खुले में शौच करने वाले 38 लोगों पर नोएडा प्राधिकरण ने लगाया 4,200 रुपए का जुर्माना

उत्तर प्रदेश के नोएडा में खुले में शौच करने वाले 38 लोगों पर बुधवार को नोएडा प्राधिकरण ने 4,200 रुपए का जुर्माना लगाया है.

नोएडा/उत्तर प्रदेश के नोएडा में खुले में शौच करने वाले 38 लोगों पर नोएडा प्राधिकरण ने 4,200 रुपए का जुर्माना लगाया है. नोएडा प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग के उप महाप्रबंधक एस सी मिश्रा ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान के तहत नोएडा प्राधिकरण ने शहर को खुले में शौच से मुक्त करने का अभियान चला रखा है. इसी के तहत खुले में शौच और मूत्र विसर्जन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है

27,000 रुपए का अर्थदंड वसूला गया

उन्होंने बताया कि तीन अक्टूबर से लेकर बुधवार तक इस अभियान के तहत खुले में शौच व मूत्र करने पर 27,000 रुपए का अर्थदंड वसूला गया है. उन्होंने बताया कि नोएडा में जगह-जगह निशुल्क शौचालयों का निर्माण किया गया है. इसके बावजूद भी लोग खुले में शौच करने से बाज नहीं आ रहे हैं ।

Exit mobile version