Site icon OmExpress

खूनी संघर्ष में हुए घायलों में से एक ने जयपुर में इलाज के दौरान दम तोडा

बीकानेर ( ओम एक्सप्रेस )। पिछले दिनों बीकानेर के जूनागढ़ में हुए दसवीं कक्षा के बच्चों के बीच आपसी कहासुनी व बोलचाल के बाद देशनोक थाना क्षेत्र में हुए खूनी संघर्ष में हुए घायलों में से एक ने जयपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक गिरधारी लाल है। जिसने बीती रात जयपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
ये है पूरा मामला
देशनोक थाना क्षेत्र के सुरधना गांव से कुछ बच्चे 10 वीं की परीक्षा देने के लिए बीकानेर आए थे। जूनागढ़ में इन बच्चों के बीच आपसी बोलचाल व कहासुनी हो गई थी। इसी को दिल पर लेते हुए बड़ों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया था। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने जीप को भी आग के हवाले कर दिया था। जिसमें गिरधारी राम बुरी तरह से झुलस गया था। उसको जयपुर रैफर किया गया था। जहां बीती रात उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में नरपत सिंह, नरू सिंह, मोडाराम, ओमप्रकाश आदि को नामजद किया गया था।

Exit mobile version