Site icon OmExpress

खेरागढ़ में विद्युत चोरी के खिलाफ विजिलेंस टीम ने चलाया चेकिंग अभियान

आगरा।खेरागढ़-शनिवार को विजलेंस टीम द्वारा खेरागढ़ क्षेत्र में विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ विधुत विजिलेंस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया , जिसमें 25 लाख के 22 विद्युत संयोजनों को काटा गया और 25 लोगों को विद्युत चोरी करते पकड़ा गया। जिसमें लगभग 32 किलोवाट की चोरी कटिया डालकर की जा रही थी। 25 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गयी। कार्यवाही के दौरान उपखंड अधिकारी मोहित गोयल,सहायक अभियंता (रैड) जितेंद्र पाल,अवर अभियंता नितेश कुमार,टी०जी०-2 रामकुमार लवानियां आदि शामिल थे। विद्युत बिल बकाया होने पर उपभोक्ताओं के संयोजन विच्छेदित किये गये और उन सभी उपभोक्ताओं से विद्युत विभाग के अधिकारियों ने अनुरोध किया यदि आप बिना मीटर के बिजली का प्रयोग करते पाये जाते हैं तो आपके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। जिसके जिम्मेदार आप स्वयं होंगे।

Exit mobile version