

नई दिल्ली,(दिनेश शर्मा “अधिकारी”)। चक्रवाती तूफान तौकते के तांडव ने बहुत सी जिंदगियां मौत के हवाले कर दीं| वहीं, इस चक्रवाती तूफान तौकते ने समुद्र में अपना विकराल रूप दिखाते हुए बार्ज पी-305 जहाज को भी डूबा डाला| जिसमें करीब 273 लोगों की मौजूदगी थी| जहां जहाज डूबने के बाद ये सभी भी समुद्र में समा गए| बतादें कि, इन्हें बचाने के लिए इंडियन नेवी और कोस्ट गार्ड द्वारा शुरू किये गए बचाव ऑपरेशन में अब तक 184 लोगों को सुरक्षित समुद्र से निकाला जा चुका है| जबकि 14 शव बरामद किए गए हैं| समुद्र में फंसे बाकि लोगों के लिए बचाव ऑपरेशन जारी है|
” छोड़ दी जीने की आस ” …
समुद्र में फंसे जो लोग बचकर आ गए हैं, उनकी पीड़ा ह्दय चीर रही है| वो कहते हैं कि वह घंटों उफनते समुद्र में इधर से उधर जा रहे थे लेकिन उन्हें बचने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही थी| लेकिन वह जिंदगी जीने की लड़ाई लड़ रहे थे| हालाँकि उन्होने यह भी समझ लिया था कि समुद्र में जीना कब तक संभव होगा| शायद अब वह नहीं बचेंगे| लेकिन वह इंडियन नेवी और कोस्ट गार्ड को धन्यवाद देते हैं कि उनके द्वारा उन्हें खोज लिया गया और बचा लिया गया|


जहाज क्रू का एक मेंबर जब अपनी खौफनाक आपबीती मीडिया को बता रहा था तो वह फफक-फफक कर रो पड़ा| क्रू मेंबर ने कहा कि हम समुद्र में किसी तरह जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे थे। ‘बहुत-बहुत धन्यवाद इंडियन नेवी और कोस्ट गार्ड के लोगों का। उनकी वजह से ही हम लोग आज जिंदा हैं नहीं तो कोई नहीं बचता। हम लोगों ने जीने की उम्मीद ही छोड़ दी थी…बचना बहुत मुश्किल था…उन्होंने हम लोगों को कैसे बचाया, यह वे ही जानते हैं| बतादें कि, यह जहाज Barge P305 महाराष्ट्र में मुंबई तट से कुछ ही दूरी पर चक्रवाती तूफान तौकते की चपेट में आ गया और डूबने लगा| इसके पहले यह पूरा डूबता| जहाज में मौजूद लोग समुद्र में कूद गए|
