Site icon OmExpress

ख्वाजा पीर महबूब बख्श चिश्ती (रह.)उर्स पर चादर का जुलूस निकाला, महफिले कव्वाली शनिवार को

बीकानेर 24 जनवरी ! ख्वाजा पीर महबूब बख्श चिश्ती (रह.) का 57 वां उर्स मुबारक के अवसर पर शुकवार की शाम चादर का जुलूस निकाला गया । जिसमे नगर के विभिन्न भागों से आये जायरीन शामिल हुये !

सज्जादानशीन पीर गुलाम अल्लाह बख्श चिश्ती के सान्निध्य में चल रहे उर्स में दाऊजी मंदिर के समीप चिश्ती बाबा के आशियाने से निकले चादर का जुलूस दाऊजी रोड मोहल्ला चूनगरान चोक होते हुए महबूब मस्जिद पहुंचा जहां चिश्ती बाबा के आस्ताने पर चादर ओर अकीदत के फूल चढ़ाये गये । जायरीन को शीरनी बांटी गयी । उर्स के अवसर में लंगर का आयोजन किया गया । लंगर का प्रसाद पाने के लिए जायरीन उमड़ पड़े ! इससे पूर्व दोपहर की नमाज़ के बाद दरगाह में क़ुरआनखानी का आयोजन किया गया ।

महफिले कव्वाली शनिवार को

पीर मोहम्मद सलीम चिश्ती ने बताया कि शनिवार की रात मोहल्ला चूनगरान चोक में आयोजित महफिले क़व्वाली में जोधपुुुर के ज़फ़र अमीन साबरी क़व्वाल रूहानी कलाम पेश करेंगे। इससे पूर्व दोपहर में क़ुरआन खानी, चादर जुलूस ओर शाम को देग चद्दर क़व्वाली के साथ, ओर लंगर के कार्यक्रम होंगे । रविवार को मकराना (नागोर) के मोलाना असलम रब्ब्बानी साहब की तक़रीर होगी ! चिश्ती ने बताया कि उर्स का समापन सोमवार की शाम कुल की रस्म से होगा !

Exit mobile version