छत्तेवाला परिवार के भंवरलाल रांकावत ने बताया कि भामाशाह महावीर रांका लॉकडाउन के प्रथम चरण से ही जरुरतमंदों को भोजन के पैकेट, सूखे राशन की किट, सेनेटाइजर, मास्क सहित अनेक सेवाएं करके लोगों को लॉकडाउन जैसी विपरीत परिस्थितियों में राहत प्रदान की। रांकावत ने बताया कि गंगाशहर पुलिस प्रशासन द्वारा नियंत्रण व्यवस्था मजबूत होने से नहीं फैलने में सहयोग किया गया। इसी तरह क्षेत्र के पत्रकारों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विशिष्ट सेवाएं प्रदान कर जागरुकता का संदेश दिया।
गंगाशहर के सुन्दरलाल छत्तेवाला परिवार ने किया कोरोना वॉरियर्स का सम्मान

