Site icon OmExpress

गंगाशहर तेरापंथ महिला ने द्वारा ब्यूटीफुल कार्यशाला हुआ आयोजन


बीकानेर, (कविता कंवर राठौड़ )। गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल द्वारा के आशीर्वाद भवन में महिलाओं के लिए ब्यूटीफुल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की गई। कार्यशाला में गंगाशहर, बीकानेर व भीनासर की लगभग 15 संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कार्यशाला में अपनी सहभागिता निभाई। स्वागत भाषण देते हुए गंगाशहर महिला मंडल अध्यक्ष ममता रांका ने कहा कि यदि सभी संस्थाएं मिल-जुलकर सामंजस्य बिठाकर कार्य करे तो हम  बीकानेर क्षेत्र में सभी जरूरतमंदों  को सेवाएं दे सकते हैं। संस्था की कार्यसमिति की बहनों द्वारा वेलकम सॉन्ग की प्रस्तुति दी गई तथा सभी आगंतुक बहनों का स्वागत किया गया महिला मंडल की सभी बहनों द्वारा पताका पहनाकर तथा गिफ्ट देकर अन्य सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं मुख्य वक्ता रेनू चिंडालिया का अभिनंदन किया गया। रेनू चंडालिया का परिचय मंत्री कविता चोपड़ा द्वारा दिया गया। चिंडालिया ने प्रायोगिक गतिविधियों द्वारा सिखाया कि हम सिर्फ बाहर से ही नहीं बल्कि भीतर से भी सुंदर बन सकते हैं। संचालन महिला मंडल उपाध्यक्षा संजू लालाणी द्वारा किया गया।

Exit mobile version