Site icon OmExpress

गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल ने केन्द्रीय महिला कारागृह में भेंट की आवश्यक सामग्री


बीकानेर। गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल द्वारा केंद्रीय महिला कारागृह बीकानेर में दैनिक जरूरत के सामान जैसे साबुन, तेल, शैम्पू, सर्फ, कपड़े, दरियां और पौधे वितरित किए गए। मंडल अध्यक्ष ममता रांका ने बताया कि केंद्रीय कारागृह के जेलर लीला प्रजापत ने महिला मंडल का आभार जताया। मंडल अध्यक्ष ममता ने कहा कि जरुरतमंदों को समय पर दी गई सहायता ही श्रेष्ठ सेवा है। मंत्री कविता चौपड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में संतोष बोथरा, अनुपम सेठिया, अंजू बाफना, कमलेश सामसुखा, खुश्बू चौपड़ा व सुनीता पुगलिया आदि उपस्थित रहीं।

Exit mobile version