Site icon OmExpress

गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल ने किया उत्थान बढ़ते कदम एग्जिबिशन का आयोजन

गंगाशहर। तेरापंथ महिला मंडल, गंगाशहर द्वारा तेरापंथ भवन में उत्थान बढ़ते कदम एग्जिबिशन का आयोजन किया गया। गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष ममता रांका ने बताया कि एग्जिबिशन का शुभारम्भ मंगलाचरण से किया गया। इस दौरान अध्यक्ष रांका ने प्रायोजक रेखा रांका का सम्मान करते हुए उनके स्व से शिखर की यात्रा को अभिव्यक्ति दी।

आयोजन में लगभग 40 स्टाल लगाए गए। इनके माध्यम से उन उद्यमी महिलाओं को एक प्लेटफार्म और पहचान दिलाने का प्रयास किया गया, जो अपने घर से अपने उद्यम का संचालन करती हैं। क्लोथिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, चॉकलेट, केक, डेकोरेशंस, गिफ्ट आइटम्स, बैग, फूड जोन तथा किड्स जोन आदि प्रदर्शनी में शामिल रहे। इस दौरान समाज के सभी गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version