Site icon OmExpress

गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल द्वारा श्रीउत्सव का हुआ शुभारम्भ


बीकानेर।गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल द्वारा शनिवार को श्री उत्सव का आयोजन नोखा रोड स्थित आशीर्वाद भवन में आयोजित किया गया। श्री उत्सव द लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का शुभारम्भ समाजसेविका संगीता सामसुखा द्वारा किया गया। मंडल अध्यक्ष ममता रांका ने बताया कि श्री उत्सव में विभिन्न प्रकार के स्टॉल- ज्वेलरी साड़ी, कुर्ती, बेड शीट्स, फुटवेयर, हैंडबैग, आर्ट एंड क्राफ्ट, उस्ता आर्ट, होममेड फूड आइटम्स, बेकरी प्रोडक्ट्स आदि उपलब्ध रहे। प्रभारी प्रेम बोथरा व मीनाक्षी आंचलिया ने बताया कि फूड जोन, किड्स जोन, फन जोन का महिलाओं व बच्चों ने लुत्फ उठाया।

Exit mobile version