Site icon OmExpress

गंगाशहर थाना क्षेत्र में जैवेलर्स की दुकान पर चोरो ने मारी सेंध

OmExpress Magazine 7th Year

बीकानेर। बीकानेर के गंगाशहर क्षेत्र में स्थित ज्वैलर्स की एक छोटी दुकान में शुक्रवार की रात चोरी हो गई। दुकान में रखे सोने व चांदी के आभूषण के साथ ही कुछ नगदी भी चोर ले गए। यह घटना घड़सीसर रोड पर स्थित ममता ज्वैलर्स पर हुई। सुबह पुलिस के मौके पर पहुंचने पर ही दुकान का शटर खोला गया, तब चोरी हुए सामान का पता चला।

ममता ज्वैलर्स के संचालक ने बताया कि शनिवार सुबह पड़ौसियों ने कॉल करके बताया कि उसकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं। मौके पर पहुंचते ही पुलिस को फोन किया। तब तक दुकान का शटर नहीं खाेला गया। बाद में शहर उठाने पर पता चला कि चोर सब कुछ लेकर चले गए। दुकान छोटी है और अपनी पूरी पूंजी लगाकर इसे खड़ा किया था। शुक्रवार को ही करीब तीस हजार रुपए का सोना लेकर आया था और रात को चोर उठा ले गए। दुकान में तिजोरी में सामान रखा हुआ था, इसे चोरों ने खोल लिया। इसके अलावा पाजेब, एक सोनी सोने के झुमके, चांदी की पायलें, चांदी की नौ चैन, पुरानी चांदी, पांच नैकलेस आदि सामान भी था, जो अब दुकान में नहीं है। गंगाशहर पुलिस ने माैके पर पहुंचकर मुआयना किया।

Exit mobile version