Site icon OmExpress

गंगाशहर थाना पुलिस ने चोरी की वारदातों में शामिल चार चोरो को किया काबू

बीकानेर, । पिछले दो माह से लगातार रात्रि को सुने व बन्द मकानों में हो रही चोरी की वारदातों में शामिल चार शातिर बुधवार को गंगाशहर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। प्रारम्भिक पूछताछ में आरोपियों ने 6 वारदातों में शामिल होना कबूल किया है। पुलिस ने उनके अन्य चोरियों में शामिल होने की संभावना भी जताई है। गंगाशहर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वारदात में शामिल सभी शातिर गंगाशहर, सुजानदेसर के निवासी हैं। शातिरों की पहचान त्रिलोकचन्द गहलोत (24) सुजानदेसर, मोहनलाल कुम्हार (23) सुजानदेसर, पवन सोनी (31) गंगाशहर तथा चौथे आरोपी विधि से संघर्षरत किशोर के रूप में हुई है।

विगत दिनों बढ़ती चोरियों की रोकथाम व चोरों को पकडऩे हेतु पुलिस अधीक्षक प्रीति चन्द्रा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) शैलेन्द्र सिंह व सीओ सदर पवन भदौरिया की निगरानी तथा थानाधिकारी राणीदान उज्ज्वल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम द्वारा सादे वस्त्रों में निजी वाहनों व मोटरसाइकल से विभिन्न क्षेत्रों में लगातार गश्त एवं सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया, जिसके जरिये आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल हो सकी।

गंगाशहर पुलिस के अनुसार संदिग्ध आरोपी मोहनलाल को दस्तयाब कर पूछताछ करने पर उसने अपने साथी विधि से संघर्षरत किशोर व त्रिलोकचंद गहलोत के साथ मिलकर चोरियां करना व चोरी का सामान पवन सोनी को बेचना कबूला। पुलिस ने मोहनलाल व पवन सोनी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमाण्ड पर भेजा गया है। वहीं विधि से संघर्षरत किशोर को निरूद्ध किया गया है। उक्त आरोपियों से सोने-चाँदी के आभूषण-बर्तन, चाँदी के सिक्के व जैर सवारी मोटरसाईकल बरामद हुए है। मुल्जिम मोहनलाल प्रजापत से पूर्व में भी वर्ष-2019 में चोरी के 4.75 लाख रुपए बरामद किए गए थे।

– वारदात को ऐसे देते थे अंजाम

ये सभी चोर दिन में मोटरसाइकिल पर गलियों में घुमकर रैकी करते तथा जिस घर के बाहर ताला मिलता उस घर में रात्रि को 1 से 2 बजे के मध्य घुसकर ताला तोड़कर चोरी करते। फिर सामान को सुनार को बेचकर उस पैसे से ऑनलाईन जुआ खेलते व मौज-मस्ती में रुपए खर्च करते थे।

– विगत 2 माह में गंगाशहर से ही तीन मामले हुए थे दर्ज

चौपड़ा बाड़ी गंगाशहर निवासी इन्द्रचन्द सारस्वत के बन्द मकान पर 17 फरवरी, पुरानीलाईन निवासी कमलचन्द बैद के मकान पर तथा नई लाईन निवासी मोतीलाल के बंद मकान पर हुई सोने-चाँदी के जेवरात व नगदी चोरी का मामला गंगाशहर थाना में अज्ञात के विरूद्ध दर्ज किया गया था।

– ये रहे टीम में शामिल

राणीदान उज्ज्वल थानाधिकारी
जगदीश सउनि
हरेन्द्र सिंह
विनोद कुमार
राजाराम कानि.
राजाराम कानि.
बलवान कानि.

Exit mobile version