Site icon OmExpress

गंगाशहर में महारानी डेंटल चिकित्सालय का हुआ शुभारंभ

बीकानेर,। दांतों के सुलभ इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय गंगाशहर के सामने महारानी डेंटल चिकित्सालय का शुभारंभ वास्तु शास्त्री के के शर्मा ने किया।
शर्मा ने अपने उद्बोधन में निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा हेतु खोले गए इस चिकित्सालय हेतु स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि रोगी की सेवा इंसान को इंसान बनाती है।
दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ.अनुपम पांडे ने बताया कि इस चिकित्सालय में आम रोगी के साथ कच्ची बस्तियों व दूर दराज के क्षेत्र में रहने वाले गरीब लोगों व बच्चों के लिए समय-समय पर निशुल्क दन्त चिकित्सा शिविर आयोजित कर उन्हें सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Exit mobile version