Site icon OmExpress

गंगा दादी व्यास का निधन

– पत्रकार, पुलिस व एडवोकेट की मां गंगा देवी का निधन
बीकानेर, 5 अक्टूबर मरुसमीक्षा समाचार बीकानेर के वासुदेव व्यास की मां गंगा देवी का रविवार को स्वर्गवास हो गया ।गंगा देवी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। गंगा देवी ने हमेशा धार्मिक कार्यों में अपना जीवन व्यतीत किया, अपने जीवन काल में चार धामों की यात्रा की 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा की अपने जीवन में सैकड़ों बार श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया।

मोहल्ले में लोग गंगा दादी के नाम से ही जानते थे। गंगा देवी के पुत्रों में एडवोकेट सुखदेव व्यास जो पहले पुलिस विभाग में एक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए।वर्तमान में बार एसोसिएशन बीकानेर के संयुक्त सचिव पद पर कार्यरत हैं ।
छोटा बेटा कपिल देव व्यास बीकानेर के ट्रैफिक पुलिस में सेवारत है । ओम एक्सप्रेस परिवार की ओर से शत शत नमन

Exit mobile version