Site icon OmExpress

गणतंत्र दिवस पर इस बार उत्तराखंडी टोपी व मणिपुरी स्टोल में दिखे पीएम मोदी

उत्तराखंड के सीएम ने कहा-हमारी संस्कृति व परम्परा को किया गौरवान्वित

रिपोर्ट – अनमोल कुमार नई दिल्ली : इस बार 73वें गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टोपी चौंकाने वाली रही, क्योंकि इससे पहले वे रंगीन साफा पहनते थे। इस बार पीएम मोदी ने जो टोपी पहनी उसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। चूंकि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव भी हैं। कई लोगों ने बताया कि पीएम मोदी की टोपी का संबंध उत्तराखंड से है। इसे लोग ब्रह्मकमल टोपी भी कहते हैं। ब्रह्मकमल उत्तराखंड का राजकीय फूल है।

उत्तराखंड के नैनीताल से लोकसभा सांसद रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भी वही टोपी पहनी थी। पीएम मोदी इस गणतंत्र दिवस में सफ़ेद कुर्ता, जैकेट, उत्तराखंडी टोपी और मणिपुरी स्टोल में दिखे।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी को अपने प्रदेश की विरासत को अपनाने के लिए शुक्रिया कहा। धामी ने ट्वीट कर कहा-आज 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ब्रह्मकमल से सुसज्जित देवभूमि उत्तराखंड की टोपी धारण कर हमारे राज्य की संस्कृति एवं परम्परा को गौरवान्वित किया है। मैं उत्तराखंड की सवा करोड़ जनता की ओर से माननीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ।
मणिपुर के मंत्री ने कहा-स्टोल ‘लीरम फी’ लेकर हम सबका गौरव बढ़ाया
उधर, मणिपुर के मंत्री विश्वजीत सिंह ने पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा-आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 73वें गणतंत्र दिवस के मौक़े पर मणिपुरी स्टोल ‘लीरम फी’ लेकर हम सबका गौरव बढ़ाया है। यह राज्य की पंरपरा के प्रति पीएम मोदी का आदर भाव है।

Exit mobile version