Site icon OmExpress

गणतंत्र दिवस समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास मंगलवार को


बीकानेर, । गणतंत्र दिवस समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास मंगलवार प्रातः 9 बजे डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में होगा।
पूर्वाभ्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात परेड निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान मार्च पास्ट, बैण्ड वादन, व्यायाम प्रदर्शन, योग प्रदर्शन, भारतीयम्, घुड़सवारी व बाईक कौशल प्रदर्शन, सामूहिक गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम से संबंधित तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
-सांस्कृतिक संध्या बुधवार को
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार सायं 5 बजे से रवींद्र रंगमंच पर सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। सोमवार को इसका पूर्वाभ्यास किया गया। कार्यक्रम का समन्वय मेलबर्न स्कूल द्वारा किया जाएगा।

Exit mobile version