Site icon OmExpress

गणेश कृपा आर्ट ने सामाजिक, औद्योगिक व शैक्षणिक क्षेत्र के विकास में कार्यरत विभूतियों का किया सम्मान


बीकानेर।विशेष योग्य सामाजिक विभूतियों के सम्मान के क्रम में गणेश कृपा द्वारा सामाजिक तथा औद्योगिक विकास हेतु समर्पित बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्यों हेतु माहेश्वरी पब्लिक स्कूल अध्यक्ष श्रीराम सिंघी तथा समाज के जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाने वाले महेश जन सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष ओमप्रकाश करनानी का सम्मान किया गया । गणेश कृपा आर्ट के संजय जोशी व राजा किराड़ू ने बताया कि गणेश कृपा आर्ट द्वारा अब तक लगभग 1 लाख अक्षर गणेश की प्रतिमाओं का निर्माण किया जा चुका है और सम्मान की इस कड़ी में आज गणेश कृपा आर्ट को सामाजिक, औद्योगिक व शैक्षणिक क्षेत्र में अपनी संस्थाओं के द्वारा कार्य कर रही इन विभूतियों का सम्मान करने का अवसर प्राप्त हुआ है । इस अवसर पर रोहित पचीसिया भी उपस्थित हुए ।

Exit mobile version