Site icon OmExpress

गया पुलिस ने बालू माफिया व कुख्यात संगीन मामलों के अपराधी उमा सिंह को किया गिरफ्तार

गया (मगध बिहार )रिपोर्ट अनमोल कुमार- गया पुलिस ने बालू माफिया व कुख्यात संगीन मामलों के अपराधी उमा सिंह को गिरफ्तार किया है l बताते चलें कि बालू माफिया उमा सिंह पर गया जिला के, विभिन्न थानों में दर्जनों कांडों की प्राथमिकी दर्ज है। जिसकी पुलिस गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही थी l गया के नए एसएसपी आशीष भारती ने पदभार ग्रहण करते ही कुख्यात अपराधी व बालू माफिया उमा सिंह को धर दबोचने में बड़ी सफलता पाई है। ज्ञातव्य हो कि कुख्यात अपराधी उमा सिंह को गया पुलिस विगत सन 1985
से तलाश रही थी ,इस कुख्यात अपराधी का रिकॉर्ड बिहार के गया के विभिन्न थानों में दर्जनों कांड दर्ज है। जिसका मुख्य आरोपी है l

Exit mobile version