– आश्रयों में फंसे लोगों को दिया भोजन। – – सामग्री,पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद

बिहार(सुपौल)ओम एक्सप्रेस ब्यूरों –

लॉक डाउन देश में 21 दिन का लॉक डाउन चल रहा है लोग अपने घरों में कैद हैं, ऐसे में बेसहारा और सड़क किनारे फुटपाथ पर रहने वालों की मुसीबतें काफी बढ़ गई हैं, कई जगह पर तो ऐसे लाचार लोगों को खाना और पानी तक नसीब हो रहा है या नहीं ये सोचने की बात है।परेशानी उन लोगों की बढ़ गई है और जो रोज कमाते खाते है। ऐसे में इन गरीब लोगों सहारा बनी है सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना पुलिस।

लॉक डाउन के दौरान जहां पुलिस एक तरफ सड़कों पर पूरी तरह से मुस्तैद है और लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती कर रही है वही दूसरी तरफ त्रिवेणीगंज थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्रों में गरीबों तक राहत पहुंचाते नजर आए।बाजार क्षेत्र के मेला ग्राउंड स्थित बाढ़ आश्रय स्थल पर निवास कर रह बीमार लाचार बुजुर्ग महिला व पुरूष को भोजन सामग्री दिया हैं।इतना ही नहीं थानाध्यक्ष ने आगे भी इन्हें लगातार खाना खिलाने का वादा कर अपनी ड्यूटी पर निकल गए। पुलिस के इस कार्यशैली को देखने के बाद लोगों की यही प्रतिक्रिया है कि ऐसे लोगों का ध्यान रखना हम सबकी बड़ी जिम्मेदारी है।