Site icon OmExpress

गरीब असहाय लोगों को किए कंबल वितरण

आगरा।शमसाबाद के गांव धीमश्री डीएवी इंटर कॉलेज में कंबल वितरण का आयोजन किया गया। सर्द बर्फीली हवा और कड़कड़ाती ठंड से बचने के लिए कंबल वितरण किए गए। करीब 15 सौ कंबल गरीबों को वितरण किए गए। जिसमें विकलांग पुरुष महिला शामिल थी। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ राजेंद्र सिंह समाजसेवी शिशुपाल सिंह धाकरे मनोज जादौन प्रधान सांसद राजकुमार चाहर जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाहा रामसकल गुर्जर थे। कार्यक्रम में सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान हरिओम सिंह प्रधान मुन्ना लाल कुशवाहा लोकेश जादौन राजन तिवारी हरेंद्र सिंह सोनू शर्मा रेवती जैन रामवीर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version