Site icon OmExpress

गहलोत ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर हमला बोला

Ashok Gehlot

जयपुर/मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार के पर मंडरा रहे संकट के बादलों के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर हमला बोला। गहलोत ने मंगलवार को कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जनता के भरोसे तथा विचारधारा को धोखा दिया है और साबित किया है कि ऐसे लोग सत्ता के बिना नहीं रह सकते।

आपको बता दें कि सिंधिया ने मंगलवार को सुबह कांग्रेस छोड़ने की घोषणा की थी। हालांकि, कांग्रेस ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते सिंधिया को निष्कासित किया गया है। गहलोत ने ट्विटर पर सिंधिया के इस फैसले की आलोचना करते हुए कहा है, ‘सिंधिया ने लोगों के विश्वास के साथ-साथ विचारधारा से विश्वासघात किया है।

ऐसे लोग साबित करते हैं कि वे सत्ता के बिना कामयाब नहीं हो सकते। ऐसे लोग जितना जल्दी छोड़ जाएं बेहतर है।’गहलोत ने कहा कि ऐसे समय में जबकि देश संकट में हो, बीजेपी के साथ हाथ मिलाना एक नेता की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को परिलक्षित करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी अर्थव्यवस्था, लोकतांत्रिक संस्थानों और देश के सामाजिक ताने बाने को तहस-नहस कर रही है।

Exit mobile version