Site icon OmExpress

गहलोत- पायलट ने गैस रिसाव मामले में शोक जताया

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम गैस रिसाव हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए बीमारों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है।

गहलोत ने ट्वीट किया कि इस भयावह गैस रिसाव हादसे की जानकारी मिलने पर वह स्तब्ध हैं। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति सांत्वना जताते हुए हादसे में अस्वस्थ हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

वहीं उपमुख्यमंत्री पायलट ने ट्वीट किया है,’ आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम में एक मल्टीनेशनल कंपनी के कारखाने में जहरीली गैस लीक होने से हुए हादसे में कई लोगों की मृत्यु होना अत्यंत दुःखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।’

उन्होंने लिखा है— मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति सांत्वना जताई है।

उल्लेखनीय है कि विशाखापत्तनम में एक संयंत्र से गैस रिसाव के कारण कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई जबकि तकरीबन 100 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

Exit mobile version