Site icon OmExpress

गहलोत सरकार के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी को मिली पंजाब कांग्रेस प्रभारी की बड़ी जिम्मेदारी

– काफी दिनों से चल रही थी अटकलें

नई दिल्ली।पंजाब कांग्रेस में जारी सियासी घटनाक्रम के बीच शीर्ष नेतृत्व पार्टी संगठन में एक बड़ा बदलाव किया है. राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी को पंजाब कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया है. ऐसे में अब पंजाब विधानसभा चुनाव हरीश की देखरेख में होगा. इससे पहले राजस्थान से डॉ. रघु शर्मा को गुजरात जैसे बड़े राज्य के प्रभारी की जिम्मेदारी मिली थी.
आपको बता दें कि पहले से ही हरीश चौधरी के पंजाब प्रभारी बनने की खबरें थी. दरअसल मौजूदा प्रभारी हरीश रावत ने आलाकमान को पत्र लिख कर पंजाब की जिम्मेदारी से मुक्त करने की मांग की थी और अपने गृह राज्य उत्तराखंड में काम करने की इच्छा जताई थी. ऐसे में आज सोनिया गांधी ने पंजाब में बड़ा ‘रिप्लेसमेंट’ किया है. हरीश रावत की जगह हरीश चौधरी को पंजाब प्रभारी की कमान सौंपी है. पंजाब सियासी घटनाक्रम में हरीश चौधरी ने अहम रोल निभाया था. पंजाब में हरीश चौधरी को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया था और वो आलाकमान के भरोसे पर खरा उतरे थे.

– चन्नी को मुख्यमंत्री बनाने में हरीश चौधरी ने अहम भूमिका निभाई थी:
कहा जाता है कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाने में हरीश चौधरी ने अहम भूमिका निभाई थी. 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान पंजाब मामलों के प्रभारी पूर्व महासचिव हरीश चौधरी भी पिछले कुछ दिनों से चन्नी और सिद्धू के बीच मामले सुलझाने में सबसे आगे रहे हैं. हरीश चौधरी को राहुल गांधी का काफी भरोसेमंद सिपहसालार माना जाता है. ता दें कि पंजाब के साथ ही अगले साल उत्तराखंड में भी चुनाव है.

Exit mobile version