Site icon OmExpress

गहलोत सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला राजस्थान में बोर्ड पैटर्न पर होगी 8वीं की परीक्षा

जयपुर । राजस्थान सरकार ने बुधवार को कोरोना संक्रमण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्कूली परीक्षाओं को लेकर कई अहम फैसले लिए। राज्य के शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार छठी और सातवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 15-22 अप्रैल तक स्कूल लेवल पर होंगी। कक्षा 8 की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की जायेगी। जबकि नौवीं से ग्यारहवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 6-22 अप्रैल तक जिला स्तर पर होंगी। कक्षा 11 में प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएंगी।

Exit mobile version