Site icon OmExpress

गांव ढाणी मौजी में गैंगवार ,चार की मौत

चूरू।प्रदेश के चूरू जिले के हमीरवास थाना क्षेत्र के गांव ढाणी मौजी में गैंगवार की खबर सामने आई हैं. जानकारी के मुताबिक संपत नेहरा गैंग ने प्रदीप स्वामी और साथियों पर फायरिंग की हैं. पुलिस ने गैंगवार में 4 लोगों की हत्या की पुष्टि की.

जानकारी के मुताबिक संपत नेहरा गैंग ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया. प्रदीप स्वामी और साथियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. जिसमें 4 लोगों की हत्या की पुलिस ने पुष्टि की हैं.

आपको बता दें कि संपत नेहरा गैंग द्वारा 17 जनवरी 2018 को अजय जैतपुरा की हत्या कर दी थी. प्रदीप स्वामी को नेहरा गैंग द्वारा जान से मारने की धमकियां मिल रही थी. प्रदीप नेहरा ने साथी अजय जैतपुरा की हत्या का मामला दर्ज करवाया था.

Exit mobile version