Site icon OmExpress

गांव सियाणा में कलयुगी पिता ने अपने सात वर्षीय पुत्र को कुंड में धकेल मार डाला

बीकानेर, ( ओम एक्सप्रेस )कोलायत तहसील के गांव सियाणा भाटियान गांव में एक पिता ने अपने ही पुत्र को मौत के मुंह में धकेल दिया।
जानकारी अनुसार मूलाराम ने घर के आंगन में खेल रहे अपने सात वर्षीय पुत्र मोहनराम को उठाकर पानी के कुंड में फेंक दिया बेटा जब कुंड से बाहर निकलने की कोशिश करने लगा तो उस पर पत्थर मारे और पानी के कुंड का ढक्कन बंद कर दिया।जिससे बालक की कुंड में डूबने से मौत हो गई इस हृदय विदारक घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई घटना की सूचना मिलने पर कोलायत सीओ सीईओ महावीर प्रसाद और एसएसओ अजय कुमार मौके पर पहुंचे बताया गया कि मूलाराम मानसिक बीमारी से ग्रस्त सनकी व्यक्ति है दो साल पहले उसने अपनी पत्नी का पैर भी तोड़ दिया था जिसके बाद उसका पत्नी से तलाक हो गया तलाक के बाद एक बेटा पत्नी के साथ चला गया दूसरे को मूलाराम को सौंपा गया मूलाराम काम धंधा नहीं करता है कुछ समय पहले उसने आत्महत्या की कोशिश भी की थी पुलिस ने आरोपी को राउंड अप कर लिया है उससे पूछताछ जारी है आरोपी पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव मोर्चरी में रखवाया गया है ।

Exit mobile version