Site icon OmExpress

गाय से टकराई बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष की कार

-हाईवे पर सामने आई गाय से बचने के लिए कार को साइड किया तो दूसरी गाय से टकरा गए

– ड्राइवर घायल, अध्यक्ष बोली: कार मजबूत थी इसलिए बच गए

पाली।जोधपुर से जयपुर जा रही बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल की कार सोमवार सुबह करीब पौन नौ बजे चंडावल के निकट मवेशी से टकरा गई। गनीमत रही कि वे बच गई। हादसे में कार ड्राइवर शिवलाल घायल हो गए। उनके हाथ में पांच टांके आए तथा कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना को लेकर बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष बेनीवाल ने कहा कि जयपुर में दोपहर तीन बजे बाल श्रम को लेकर शासन सचिव की अध्यक्षता में बैठक होनी हैं। उसमें भाग लेने के लिए सुबह जोधपुर से रवाना हुई थी। चंडावल के निकट अचानक कार के सामने मवेशी आ गया। चालक ने उससे कार बचाई तो सामने एक और मवेशी आ गया। जिससे कार टकरा गई। शुक्र हैं कि कार मजबूत थी इसलिए बच गई। वरना कुछ भी हो सकता था।

हाइवे पर इतने मवेशी, इनके कारण बढ़ रहे हादसे

बेनीवाल ने बताया कि हाइवे पर इतने मवेशी घूम रहे हैं। इनके कारण हादसे तो बढ़ रहे हैं। इसको लेकर मुख्यमंत्री तक बात करूंगी। जिससे हाइवे पर होने वाले हादसों में कमी लाई जा सके। क्योंकि हादसा कभी व किसी के भी साथ हो सकता हैं। जिम्मेदार अधिकारियों को भी चाहिए की वे ध्यान दे जिससे की हादसों में कमी लाई जा सके
– दूसरी कार से रवाना हुई जोधपुर
हादसे की सूचना पर सोजत तहसीलदार दीपक सांखला, चंडावल चौकी प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल को दूसरी कार से जयपुर के लिए रवाना किया। वहीं घायल ड्राइवर शिवलाल को उपचार के लिए अस्पताल ले गए।

Exit mobile version