Site icon OmExpress

गिरिराज अग्रवाल की हत्या के अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार करे : डॉ कल्ला

जलदाय मंत्री ने आईजी और एसपी को दिए निर्देश

जयपुर/बीकानेर, 24 अक्टूबर। जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने बीकानेर रेंज के आईजी और जिला पुलिस अधीक्षक को गिरिराज अग्रवाल की हत्या के अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को यथोचित इमदाद देने के निर्देश दिए हैं।

डॉ कल्ला ने आईजी और एसपी से दूरभाष पर बात कर कहा कि पीड़ित परिवार निम्न मध्यम आयवर्गीय है। स्वर्गीय अग्रवाल अगरबत्ती का काम करते हुए अपने परिवार का लालन-पालन कर रहे थे। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से परिवार पर दुःख का पहाड़ टूट गया है। ऐसे में सहानुभूति पूर्वक फौरी कार्रवाई कर राहत प्रदान करें।

डॉ कल्ला ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति और परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Exit mobile version