Site icon OmExpress

गिरिराज के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर अतरिक्त महानिदेशक से मिले भाजपा नेता

बीकानेर 26 अक्टूबर। कानून व्यवस्था एवं बिगड़ते हालातो को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी बीकानेर के जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेता अतरिक्त महानिदेशक अशोक राठौड़ से मिल कर व्यवसायी गिरिराज अग्रवाल के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। जिला अध्यक्ष ने ए टी एस प्रमुख से कहा कि बीकानेर में पिछले कुछ माह से सुनियोजित तरीके से कुछ अपराधी तत्व सक्रिय हुए है।जिनका उद्देश्य समाज मे दहशत फैलाने है। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, मोहन सुराणा ने आमजन में विश्वास जगाने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने व्यपारिक प्रतिष्ठानों, मंडी आदि क्षेत्रों में प्रभावी गस्त करने की मांग की, अतरिक्त महानिदेशक अशोक राठौड़ ने आश्वस्त किया कि बीकानेर में पुलिस तत्परता से कार्यवाही करने में सक्षम है। वर्तमान चुनोतियों से भी विभाग निपटलेगा शीघ्र ही सभी मुल्जिम सलाखों के पीछे होंगे उन्होंने कहा कि शहर की जनता को आगे आ कर पुलिस का सहयोग करना चाहिए।दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले इसके पूरे प्रयास किये जाएंगे। इस अवसर पर शहर जिला महामंत्री अनिल शुक्ला, जिला मंत्री अरुण जैन भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version