Site icon OmExpress

गिरिराज सिंह चाहर निर्वाचित हुए एलडीबी बैंक के चेयरमैन

आगरा/खेरागढ़ -एलडीबी बैंक खैरागढ़ के चेयरमैन पद पर शुक्रवार को भाजपा समर्थित प्रत्याशी गिर्राज सिंह चाहर को उस समय बड़ी जीत हासिल हुई जब चेयरमैन पद के प्रत्याशी एलडीबी बैंक के चेयरमैन अशोक गर्ग और कौशलेंद्र परमार द्वारा अपना पर्चा वापस ले लिया.जिसके चलते गिर्राज सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए.एसडीएम अंकुर कौशिक द्वारा निर्विरोध निर्वाचित गिर्राज सिंह चाहर को जीत का प्रमाण दिया गया.गिर्राज सिंह की जीत की खुशी में स्थानीय विधा मन्दिर प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया.जहां भाजपा विधायक महेश गोयल द्वारा गिर्राज सिंह के समर्थन में पर्चा वापस लेने वाले प्रत्याशी कौशलेंद्र परमार एवं सहयोगी पूर्व चेयरमैन अनिल गर्ग औऱ नवनिर्वाचित चेयरमैन गिर्राज सिंह चाहर का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया.इस अबसर पर भाजपा किसान मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री अशोक त्यागी,भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन गोयल,भाजयुमो अध्यक्ष राहुल गोयल,पूर्व मण्डल अध्यक्ष होतम्म सिंह सिकरवार,सुरेश सिकरवार,रनवल सिंह ,उदयप्रताप सिंह,लाखन सिंह,सोनू परमार,शेलेन्द्र सिंह, पूर्व सेक्टर प्रभारी महेश गर्ग,रक्षपाल सिंह,धर्मवीर सिंह, लाखन सिंह चाहर,गिर्राज किशोर प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।

Exit mobile version