Site icon OmExpress

गिरिराज हत्याकांड के मामले में सुबह से चल रहा धरना मांगो की सहमति के बाद समाप्त

बीकानेर। ( ओम एक्सप्रेस )गिरीराज अग्रवाल हत्याकांड मामले में कोटगेट पर सुबह से चल रहा धरना समाप्त कर दिया गया है। जिला कलेक्टर से हुई वार्ता में कुछ बातों पर सहमति बन गई है। भाजपा नेता शिवरतन अग्रवाल ने बताया कि मृतक गिरीराज की पत्नी को संविदा पर नौकरी लगाने की बात तय हुई है। वहीं पांच लाख का मुआवजा तय हुआ है।‌ हालांकि कलेक्टर नमित मेहता ने इससे अधिक मुआवजे के लिए राज्य सरकार को लिखने का आश्वासन भी दिया है। बता दें कि एसपी प्रहलाद सिंह कृष्णियां ने तीन से पांच लाख का मुआवजा देने पर पहले ही सहमति दे दी थी। वहीं एसपी ने आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

गिरीराज अग्रवाल का शव पीबीएम प्रशासन ने परिवार और समाज के लोगों सपुर्द कर दिया गया है।
धरने को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, मोहन सुराणा, शिवरतन अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता व लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा सहित आमजन व व्यापारी आदि शामिल रहे। बता दें कि प्रदेश भाजपा ने एक प्रतिनिधि मंडल भी भेजा है। यह प्रतिनिधि मंडल पांच बजे तक सर्किट हाउस पहुंचेगा। इसमें सांसद स्वामी सुमेधानंद, विधायक अनिमेष महर्षि व पूर्व विधायक गोवर्धन वर्मा शामिल है।

उल्लेखनीय है कि बीती रात पूगल रोड़ पर अज्ञात लुटेरों ने गिरीराज की गोली मारकर हत्या कर दी थी व उसका बैग लूट ले गए थे। जिसके बाद शहर आक्रोशित हो गया था। समाज व बीकानेर के अनेक संगठनों ने गोली कांड की कड़े शब्दों निन्दा की है।

Exit mobile version